Site icon Khabribox

दिल्ली हत्याकांड: दोनों बेटे घूमने गए थे उत्तराखंड, किसी अपने ने घर‌ में मां-दादी की कर दी हत्या

दिल्ली से जुड़ी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली है। यहां दिल्ली के शाहदरा इलाके में सास बहू की चाकू घोपकर हत्या कर दी गई है।

बदमाशों ने घर में घुसकर की दो महिलाओं की हत्या-

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ‌डॉली रॉय और उनकी सास विमला देवी घर मे अकेली थीं। दोनों बेटे 24 और 22 साल के सार्थक राय और शशांक राय मसूरी और ऋषिकेश गए हुए थे। जब दोनों मंगलवार को उत्तराखंड से वापस घर‌ आए और दरवाजा नहीं खुला, तो बच्चों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। दरवाजा खोलते ही दिल‌ दहला देने वाला नजारा दिखा। घर मे माँ और दादी की खून से लतपथ लाश पड़ी थी। घर से ज्वेलरी और कैश भी गायब है। बदमाशों ने घर के पालतू कुत्ते को भी बांध दिया था।

मामले की जांच में जुटी पुलिस-

पुलिस के मुताबिक बदमाशो की घर मे एंट्री फ्रेंडली थी।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है, क्योंकि घर में जबरन घुसने के कोई साइन नहीं मिले है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version