Site icon Khabribox

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का एम्स में इलाज जारी, पत्नी ने दी हेल्थ अपडेट

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। मशहूर कॉमेडियन रवि श्रीवास्तव अस्पताल में भर्ती है। राजू श्रीवास्तव को जिम में वर्कआउट करने के दौरान हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एम्स (AIIMS) हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था।

पत्नी का बयान-

अभी तक उन्हें होश तक नहीं आया है। पूरे देशभर में फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया है। लेकिन उनकी पत्नी का कहना है कि राजू श्रीवास्तव की हालत अभी स्थिर है डॉक्टर्स अपनी नजर बनाए हुए हैं। जिस पर उनकी पत्नी ने अपने इंटरव्यू में कहा- ‘राजू जी का स्वास्थ्य स्थिर है। डॉक्टर पूरी लगन से अपना काम कर रहे हैं। पूरा मैनेजमेंट दिन-रात काम कर रहा है कि राजू जी जल्द से जल्द ठीक हो जाएं‌। हमें उनपर पूरा भरोसा है। राजू जी एक लड़ाकू हैं ये लड़ाई वो जरूर जीतेंगे।

Exit mobile version