Site icon Khabribox

महाराष्ट्र ब्रेकिंग: महाराष्ट्र के न‌ए मुख्यमंत्री बने एकनाथ सिंदे, सीएम पद की ली शपथ

महाराष्ट्र से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऐलान किया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे होंगे।

महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री एकनाथ सिंदे-

जिसके बाद एकनाथ सिंदे महाराष्ट्र के नये मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज शाम राजभवन में साढ़े सात बजे सीएम पद की शपथ ली। वहीं देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही यह बात-

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने फैसला किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सरकार का हिस्सा बनना चाहिए। इसलिए उनसे व्यक्तिगत अनुरोध किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में कार्यभार संभालना चाहिए।

प्रभावशाली नेता एकनाथ सिंदे-

महाराष्ट्र में 9 फरवरी 1964 को जन्मे एकनाथ शिंदे सतारा जिले के पहाड़ी जवाली तालुका से आते हैं और मराठी समुदाय से हैं। एकनाथ शिंदे ने 11वीं कक्षा तक ठाणे में ही पढ़ाई की और इसके बाद वागले एस्टेट इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाने लगे।‌ऑटो रिक्शा चलाते-चलाते एकनाथ शिंदे अस्सी के दशक में शिवसेना से जुड़ गए और पार्टी के एक आम कार्यकर्ता के तौर पर अपना सियासी सफर शुरू किया। एकनाथ सिंदे की गिनती प्रभावशाली नेताओं में होती है।

Exit mobile version