Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जौनसार बावर की उभरती लोक गायिका संजना राज ने की आत्महत्या, कलाकारों ने जताया दुख

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां देहरादून में जौनसार बावर की उभरती लोक गायिका संजना राज ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

कलाकार संजना ने की आत्महत्या-

जानकारी के अनुसार जौनसार बावर की लोक गायिक संजना राज (25) पुत्र भीम सिंह ग्राम मलेथा साहिया देहरादून में किराये के कमरे में रहती थीं। वहीं से वह अपनी संगीत आदि की तैयारी करती थीं। जौनसारी में उन्होंने कई गीतों को अपनी मधुर आवाज देकर गायकी के क्षेत्र में नाम कमाया है। उन्हें भविष्य की बड़ी कलाकारों में शुमार किया जाने लगा था। उन्होंने देहरादून स्थित अपने किराये के घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जताया शोक-

संजना की मौत पर जौनसार बावर के लोक कलाकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लोक गायक और कलाकार नंदलाल भारती, शांति वर्मा, अंज्जू तोमर, रेखा खन्न, अतर शाह, सुभाष भाटी, सचिन वर्मा, भजनदास, किशन निराला, ममता आर्य, सीताराम शर्मा, धर्मेंद्र परासर, सन्नी दयाल आदि लोक गायकों व कलाकारों ने गायिक संजना राज की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Exit mobile version