Site icon Khabribox

अल्मोड़ा महोत्सव 2022: माया उपाध्याय के गानों ने मचाई धूम, उनके गानों पर देर रात तक थिरके अल्मोड़ा के युवा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से जीआईसी खेल मैदान में अल्मोड़ा कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

माया उपाध्याय के गानों पर थिरके लोग-

जिसमें महोत्सव में गुरुवार की शाम स्टार नाइट में कुमाऊं की प्रसिद्व लोक गायिका माया उपाध्याय ने शिरकत की।उनके मंच पर पहुंचने से पहले दर्शक उनकी प्रस्तुति को सुनने के लिए बेताब दिखे। उनकी प्रस्तुति पर युवाओं ने जमकर ठुमके लगाये। प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने हाय काकड़ी सिल मां…. सहित दर्शकों की फरमाइश पर अन्य गीत प्रस्तुत किए । उन्होंने एक से बढ़कर एक गीतों की शानदार प्रस्तुति से समा बांधे रखा। जिसमें सभी लोग मग्न होकर झूमते दिखे।

Exit mobile version