Site icon Khabribox

26 अगस्त: हर‌ साल‌ की तरह आज मनाया जाता है महिला समानता दिवस, जानें इसका इतिहास और 2022 की थीम

आज 26 अगस्त 2022 है। आज महिला समानता दिवस है। महिला समानता दिवस अमेरिका में हर साल 26 अगस्त को मनाया जाता है। महिला समानता दिवस का यह दिन लंबे संघर्ष के बाद 1920 में यूएसए में महिलाओं को आधिकारिक मतदान का अधिकार देने के फैसले को याद दिलाता है।

🔷हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद महिलाओं को समान अधिकार देना है, ताकि समाज के साथ ही देश और विश्व के निर्माण में वो अपना अधिकतम योगदान दे सकें।

🔷 जानें इसका इतिहास-

महिला समानता दिवस की शुरुआत 1853 में अमेरिका से हुई, जब महिलाओं ने शादी के बाद पहली बार संपत्ति पर अधिकार की मांग की थी। उस दौर में अमेरिका समेत कई पश्चिमी देशों में महिलाओं को बेहद कम अधिकार दिए गए थे। इसके बाद 1890 में अमेरिका में ‘नेशनल अमेरिकन वुमेन सफरेज एसोसिएशन’ गठित की गई। इस संगठन ने महिलाओं को वोट डालने का अधिकार देने की बात कही। इसके बाद 26 अगस्त, 1920 में महिलाओं को अमेरिका में वोटिंग का अधिकार मिल गया। इसके बाद से हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। लेकिन महिला समानता दिवस की पहली औपचारिक घोषणा 1972 में की गई, जब पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने 26 अगस्त को ‘महिला अधिकार दिवस’ ​​के रूप में मनाने का ऐलान किया।

🔷2022 की थीम-

इस साल 2022 में महिला समानता दिवस (Womens Equality Day Theme 2022) की थीम ‘सेलिब्रेटिंग वूमेंस राइट टू वोट’ है। महिलाओं को आज भी पुरुषों और पुरुषवादी सोच का सामना करना पड़ रहा है, जबकि महिलाओं ने कई बड़ी जिम्मेदारियां निभाते हुए हर फील्ड में अपने आप को साबित किया है कि वो किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं।

Exit mobile version