Site icon Khabribox

विराट कोहली का खुलासा, बताया- मैंने 10 साल में पहली बार 1 महीने तक अपना बैट नहीं छुआ, मानसिक तौर पर भी हुआ कमजोर

स्पोट्स जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एशिया कप के लिए टीम में वापसी करते हुए खुलासा किया। विराट कोहली ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि मैंने 10 साल में पहली बार 1 महीने तक अपना बैट नहीं छुआ।

विराट कोहली ने कही यह बात-

उन्होंने बताया कि लगातार आक्रामकता और जोश बनाए रखने के कारण उन्हें क्रिकेट से एक महीने का ब्रेक लेना पड़ा। पूर्व भारतीय कप्तान ने स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘ मुझे ये मानने में कोई हिचक नहीं कि मैं मानसिक रूप से कमजोर पड़ गया था। पिछले 10 सालों में पहली बार मैंने एक महीने तक अपने बल्ले को छुआ तक नहीं। मुझे यह अहसास हुआ कि मैं कुछ मौकों पर दिखावे का जोश दिखा रहा था।’’

मैदान में वापसी-

जिसके बाद अब भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली एशिया कप 2022 के साथ मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। विराट कोहली भारत एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेंगे।

Exit mobile version