Site icon Khabribox

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की नई फिल्म कठपुतली आज होगी रिलीज, साइको किलर पर बेस्ड है स्टोरी

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘कठपुतली’ आज रिलीज होने वाली है।

कठपुतली फिल्म की रिलीज डेट-

इस फिल्म का कुछ दिनों पहले मोशन पोस्टर और ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म आज यानी 02 सितंबर को रिलीज होगी।

साइको किलर को पकड़ेंगे खिलाड़ी कुमार-

अक्षय कुमार की फिल्म ‘कठपुतली’ एक तमिल फिल्म ‘रत्सासन’ का हिंदी रीमेक है, जिसमें एक साइको किलर की कहानी को दिखाया गया है। जो जवान लड़कियों को अपना निशाना बनाता है, हमेशा पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता है। इस फिल्म में आपको‌ सस्पेंस का डोज मिलेगा।

Exit mobile version