Site icon Khabribox

ब्रेकिंग: ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनी‌ लिज ट्रस, भारतीय मूल के ऋषि सुनक को इतने मतों से हराया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यह खबर ब्रिटेन से जुड़ी हुई है।

ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री बनी लिज ट्रस-

ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा हो गई है। लिज ट्रस ब्रिटेन की 16वीं प्रधानमंत्री होंगी। सोमवार को लिज ट्रस की जीत का ऐलान हुआ। मंगलवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, पारंपरिक ढंग से देश की नई प्रधानमंत्री का ऐलान करेंगी। लिज ट्रस, देश की तीसरी महिला प्रधानमंत्री हैं। लिज ट्रस ने कंजरवेटिव पार्टी में हुए इस पद के चुनाव में जीत हासिल की है और भारतीय मूल के ऋषि सुनक को हराकर कुर्सी पर कब्जा किया है। लिज ट्रस को 81, 326 वोट मिले जबकि ऋषि सुनक को 60, 399 मत मिले।

Exit mobile version