Site icon Khabribox

उत्तराखंड: फूलों की घाटी में पंहुच‌‌ रहे बड़ी संख्या में पर्यटक, इस साल बना यह रिकार्ड

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां चमोली में स्थित फूल की घाटी विश्व विख्यात है। जिसमें कोरोना काल के बाद विश्व धरोहर फूलों की घाटी में इस बार रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक पहुंच रहे हैं।

पर्यटकों की बढ़ रही आमद-

इस बार अब तक 17,515 देशी विदेशी पर्यटक घाटी का दीदार कर चुके हैं, जो फूलों की घाटी में एक सीजन में सबसे अधिक पर्यटक आने का रिकॉर्ड है। अभी भी इस सीजन को खत्म होने में लगभग दो माह का समय बचा है। जिसमें लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है।

फूलों की घाटी-

फूलों की घाटी 87.5 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैली है। इस घाटी में जहां 500 से अधिक दुर्लभ प्रजाति के फूल खिलते हैं। वहीं, यहां दुर्लभ हिमालयी जीव-जंतु, परिंदों और जड़ी बूटियों का दीदार भी किया जा सकता हैं।‌यही वजह है कि हर साल यहां हजारों देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं।

Exit mobile version