Site icon Khabribox

राजू श्रीवास्तव की सेहत में हुआ सुधार, परिवार ने दिया हेल्थ अपडेट

मशहूर काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव से जुड़ी खबर सामने आई है। वह पिछले कुछ समय से एम्स में भर्ती है। उनकी हेल्थ अपडेट सामने आई है।

राजू श्रीवास्तव का हेल्थ‌ अपडेट-

दिल्ली के एम्स अस्पताल में राजू श्रीवास्तव का काफी समय से इलाज चल रहा है। काफी समय से राजू वेंटिलेटर पर हैं। लेकिन अब राजू की हालत में सुधार आया है। राजू अब अपने हाथ-पैर हिला पा रहे हैं। उन्हें होश भी आ गया है। इसकी जानकारी चीफ एडवाइजर अजीत सक्सेना ने दी है। इंडिया टुडे से बात करते हुए अजीत सक्सेना ने कहा कि राजू की हालत में सुधार है और उन्होंने अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव से बात करने की कोशिश की। उन्होंने यह भी कहा कि राजू की हालत अब धीरे-धीरे सुधर रही है और वह खुद भी ठीक होने की कोशिश कर रहे हैं।

Exit mobile version