हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां नैनीताल जनपद के बिंदुखत्ता निवासी एक युवती ने धारी क्षेत्र के धानाचूली गांव निवासी सेना के एक जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानें पूरा मामला-
युवती ने सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिस पर युवती ने बताया कि इसी वर्ष मार्च महीने में उसकी फेसबुक वॉल पर दीपक नामक के यूजर ने फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट भेजी थी। उसने कुछ जगहों पर अपना नाम दिनेश सिंह लिखा हुआ था युवती दीपक सिंह बिष्ट उर्फ दिनेश सिंह बिष्ट को पहले से नहीं जानती थी। युवती ने उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। युवक ने बताया कि वह सेना में है और अविवाहित हैं। जिसके बाद दोनों की बात होने लगी। फिर युवक ने युवती से फ़ोन नंबर मांगा। एक दिन घर दिखाने के बहाने उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और शादी का झांसा दिया। और परिवार में शादी की बात करेगा। जिसके बाद अचानक 22 जुलाई को दीपक सिंह बिष्ट ने युवती की बुआ के बेटे को फोन किया और कहा कि वह तुम्हारी बहन से शादी की बातचीत करने आ रहा है। 23 जुलाई 2022 को सुबह उसने युवती के पूरे परिवार के सब लोगों से शादी की बातचीत करेंगे। 23 जुलाई को पूरा दिन दीपक के परिवार वालों का इंतजार होता रहा। लेकिन कोई नहीं आया, जिसके बाद दीपक ने शादी करने से भी इंकार कर दिया।
मुकदमा दर्ज-
इस पूरे मामले में काठगोदाम थाना पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।