Site icon Khabribox

तीन दोस्तों की हत्या कर‌ हरिद्वार ‌गंगा में डुबकी लगाने आया था आरोपी, गांव पंहुचने पर चढ़ा पुलिस के हत्थे

एक बेहद ही हैरान कर‌‌ देने वाली खबर सामने आई है। यहां पानीपत में एक युवक ने अपने तीन दोस्तों राकेश, मोनू ‌और सोनू‌ की हत्या कर दी।

तीन दोस्तों की हत्या-

जानकारी के अनुसार आरोपी आशू‌‌ ने अधिक शराब पीने से इंकार करने पर दोस्त की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सबूत खत्म करने की नीयत से घटना के समय मौजूद दो और दोस्तों को 10 घंटे के अदरं मौत के घाट उतार दिया। तीन हत्याओं को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

जानें पूरा मामला-

आशु ने राकेश के साथ मिलकर गमछे से गला घोंटकर सोनू की हत्या कर दी और शव को ठेके के पीछे फेंक दिया। इस दौरान मोनू दोबारा लौट आया और सोनू के बारे में दोस्तों से पूछने लगा। इस पर आशु को शक हुआ कि मोनू ने हत्या करते उसे देख लिया है। इसके बाद आशु और राकेश शराब पिलाने का झांसा देकर मोनू को गांव नारा से पानीपत स्थित असंध नाका ले गए, जहां उसकी गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव शनि मंदिर के पास नहर में फेंक दिया। उसका शव 13 जून को समालखा में नहर से बरामद किया गया था। इसके बाद आशु ने दोनों हत्याओं में साथ देने वाले राकेश को भी रास्ते से हटाने की साजिश रची, ताकि उसके गुनाह का कोई चश्मदीद न रहे। दो हत्याओं को अंजाम देने के बाद आशु ने दोस्त राकेश को हरिद्वार घुमाकर लाने की बात कही। फिर उत्तर प्रदेश के जिले मुजफ्फरनगर के गांव तितावी के एक खेत में ले गया, जहां राकेश को शराब पिलाई और गमछे से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने हरिद्वार जाकर गंगा में डुबकी लगाई और जिस गमछे से उसने दोस्तों का कत्ल किया था, उसे गंगा जी में बहा दिया। फिर तीन दिन हरिद्वार में ही रहकर वापस अपने गांव लौट गया ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version