Site icon Khabribox

प्यार का जूनून: शादी से पहले परीक्षा में फेल हुई गर्लफ्रेंड, तो गुस्साएं प्रेमी ने स्कूल में लगा दी आग

किसी से प्यार करना और प्यार में किसी को नुक़सान पहुंचाना। दोनों का मतलब ही अलग हो जाता है। एक ऐसा ही मामला मिस्त्र से कुछ समय पहले सामने आया है।

स्कूल में लगाई आग, सामान जलकर राख-

यहां एक शख्स की गर्लफ्रेंड परीक्षा में फेल हो गई तो ब्वॉयफ्रेंड ने स्कूल में आग लगा दी। रिपोर्ट के अनुसार, Menoufia प्रांत में एक लड़के की गर्लफ्रेंड पढ़ाई कर रही थी। दोनों की सगाई हो चुकी थी और कुछ समय बाद उनकी शादी होने वाली थी। इसी बीच लड़की परीक्षा में फेल हो गई। रिजल्ट जानकर लड़का घबरा गया और उसे डर लगने लगा कि कहीं उसकी शादी ना टल जाए और गर्लफ्रेंड को उसी क्लास में ना पढ़ना पड़े। इस डर से युवक ने स्कूल में आग लगा दी।

युवक को किया गिरफ्तार-

आग लगने के कारण स्कूल का पूरा कंट्रोल रूप जलकर खाक हो गया। कई कागजात जल गए। हालांकि, कोई भी इंसान उस आग की चपेट में नहीं आया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिसके बाद निशानदेही पर उसे पकड़ लिया गया और‌ पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार भी कर लिया है।

Exit mobile version