Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सरकार ने राज्य के पदक विजेताओं के लिए किया बड़ा ऐलान, पदक लाने वालों को मिलेगा 2 करोड़ का इनाम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई हैं। उत्तराखंड सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने राज्य में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल पुरस्कारों की राशि में भारी इजाफा कर दिया है।

सरकार का ऐलान-

इस संबंध में खेल विभाग के निदेशक जितेंद्र सोनकर की ओर से गुरुवार को यह आदेश जारी किया गया है। खेल विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुरस्कार राशि में 30 से 100 प्रतिशत तक का इजाफा किया गया है। जिसमें ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ी को दो करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। जबकि, रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक विजेता को एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे। ओलंपिक खेलों में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को पचास लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं विश्वकप में स्वर्ण जीतने वाले को तीस लाख विश्व कप और विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ी को तीस लाख, रजत पदक विजेता को 20 लाख, कांस्य पदक विजेता को 15 लाख और प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी को साढ़े सात लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य खेलों में भी प्रोत्साहन राशि बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version