Site icon Khabribox

हल्द्वानी: कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों को दिए यह निर्देश

उत्तराखंड में मानसून आ गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट जारी किया है। जिस पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

कुमाऊं कमिश्नर ने किया आगाह-

इसके अलावा कुमाऊं कमिश्नर ने बागेश्वर में बिजली प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति जल्द सुचारू करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने क्विक रिस्पांस टीम की भी जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने कहा कि सड़कों के बंद होने की जानकारी जल्द से जल्द मिले और आवाजाही को तुरंत सुचारू किया जाए। कमिश्नर ने लोक निर्माण विभाग फॉरेस्ट की टीम को आपदा प्रबंधन के लिहाज से 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version