Site icon Khabribox

अल्मोड़ा: जवाहर नवोदय विद्यालय में शुरू हुई दो दिवसीय योग संकुल स्तरीय प्रतियोगिता

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ताड़ीखेत (अल्मोड़ा) के जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिनी योग संकुल स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

योग प्रतियोगिता-

इस दो दिनी योग प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के अलावा अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के लगभग 75 बच्चे भाग ले रहे हैं। जिसके बाद इस प्रतियोगिता से 42 बच्चों का चयन किया जाएगा। प्रतिभागी बच्चे 11 सितंबर को यूपी के श्रावस्ती नगर में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता में भाग जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डीएस रावत ने किया। जिसमें उन्होंने योग का महत्व बताया।

Exit mobile version