Site icon Khabribox

लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव-2022 में उत्तराखंड को मिले 21 पुरस्कार, जानें

लखनऊ में चार दिनी आम महोत्सव-2022 आयोजित किया गया। यह महोत्सव 03 जुलाई से शुरू हुआ। जिसमें उत्तराखंड को 21 पुरस्कार मिले‌ है।

उत्तराखंड के आमों‌ की मिठास-

इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड के सरकारी उद्यानों के अलावा निजी उद्यानों के स्टाल भी लगे। इस ‌महोत्सव में उत्तराखंड उद्यान विभाग के औद्योगिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र के आमों ने अपनी मिठास घोली और एक ही दिन में 21 पुरस्कार जीते। सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रेष्ठ कलेक्शन के लिए उत्तराखंड उद्यान विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. ब्रजेश गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट किया।

Exit mobile version