Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एम्स में इन पदों पर निकली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है।

इतने पदों पर होगी भर्ती-

जिसमें इस भर्ती अभियान के द्वारा एम्स ऋषिकेश में 33 पद पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / मान्यता प्राप्त संस्थान / बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए‌। नर्स और मिडवाइफ में डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

15 अक्टूबर अन्तिम तिथि-

इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 अक्टूबर  2022 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देखें अधिसूचना-

नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
aiimsrishikesh.edu.in

Exit mobile version