Site icon Khabribox

बागेश्वर: सर्वसम्मति से खीम सिंह अध्यक्ष व किशन‌ सिंह ऐठानी चुने गए कोषाध्यक्ष

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां हरु देवता मंदिर ऐठाण में 26 सितंबर से नवरात्र पूजा का आयोजन होने वाला है।

मंदिर कमेटी का गठन-

जिसके लिए पूजा को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए मंदिर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें खीम सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और किशन सिंह ऐठानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मंदिर कमेटी में दीपक सिंह परिहार और सुंदन सिंह ऐठानी को सचिव, इंद्र सिंह ऐठानी और चंचल सिंह को उपाध्यक्ष, दयाल सिंह ऐठानी को व्यवस्थापक, प्रवीण सिंह ऐठानी को सह व्यवस्थापक और दर्वान कुंवर को उपकोषाध्यक्ष चुना गया। दलीप कुंवर को भंडार व्यवस्थापक की जिम्मेदारी दी गई।

Exit mobile version