Site icon Khabribox

बाॅलीवुड सिंगर जुबीन नौटियाल का ट्वीटर पर विरोध, उठी गिरफ्तार करने की मांग, जानें वजह

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। इसकी वजह है उनके द्वारा की गई एक घोषणा। जिसके बाद वह लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। ट्विटर पर अरेस्ट जुबिन नौटियाल जमकर ट्रेंड कर रहा है।

विवादों में फंसे जुबिन नौटियाल-

सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर जुबिन नौटियाल का नाम लगातार ट्रेंड हो रहा है। इसकी वजह उनके गाने नहीं बल्कि एक विवादित मामला है। जुबिन नौटियाल ने हाल ही में अपने अमेरिकी कॉनसर्ट की घोषणा की है। इसी के बाद से उन्होंने खुद को एक विवाद में फंसा लिया है। इसकी वहज यूएस में उनके शो का आयोजन जय सिंह द्वारा करना है, जो प्रतिबंधित खालिस्तानी संगठन से जुड़े हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि जुबिन का अपराधी के साथ एक सार्थक संबंध है और इसलिए गायक की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। जिस पर इसी मामले को लेकर जुबिन नौटियाल पर देशद्रोही होने का आरोप भी लगाया जा रहा है। नेटिजन्स का कहना है कि, ‘जुबिन का ये कदम देश के खिलाफ है और ऐसे में उन्हें गिरफ्तार करना चाहिए।’

सोशल मीडिया पर किया गया यह दावा-

दरअसल सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जय सिंह वह क्रिमिनल है, जिसकी तलाश पुलिस को 30 साल से कर रही है। उस पर ड्रग तस्करी से खालिस्तान को सपोर्ट करने समेत कई गंभीर आरोप हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स यह भी आरोप लगा रहे हैं कि जय सिंह पाकिस्तनी खुफिया एजेंसी ‘आईएसआई’ से जुड़ा है।

Exit mobile version