Site icon Khabribox

टीचर‌ की क्रूरता: पांच साल की बच्चे की बुरी तरह की पिटाई, बेहोश‌ होने पर‌‌ अस्पताल में भर्ती, मुकदमा दर्ज

टीचर बच्चों को‌ शिक्षा देते हैं। इसलिए उन्हें गुरु का दर्जा दिया गया है। लेकिन जब टीचर ही हैवान बन जाए। एक ऐसा ही मामला बिहार पटना से सामने आया है।

जानें पूरा मामला-

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला राजधानी पटना के जया कोचिंग क्लास का है। कोचिंग सेंटर में बच्चे की बेरहमी से पिटाई करता हुआ एक टीचर वायरल हो रहा है। वीडियो में टीचर मासूम बच्चे को पहले एक डंडी से पीटता चला जाता है। यहां तक की लकड़ी भी टूट जाती है लेकिन टीचर का गुस्सा शांत नहीं होता। इसके बाद टीचर उस बच्चे के मुंह पर चांटे और घूंसे बजाते हुए बाल खींचने लगता है। इस दौरान बच्चा दर्द से रोता-रोता ही जमीन पर गिरकर बेहोश हो जाता है। यह विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टीचर पर‌ केस दर्ज-

वहीं आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस शिक्षक ने बच्चे की इतनी बेरहमी से पिटाई की है, उसकी पहचान छोटू के रूप में की गई है। यह मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version