Site icon Khabribox

काॅमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट लक्ष्य सेन को अर्जुन अवॉर्ड व पिता डीके सेन को मिल सकता है द्रोणाचार्य अवॉर्ड

अल्मोड़ा के शटलर लक्ष्य सेन अर्जुन अवार्ड व पिता डीके सेन द्रोणाचार्य अवॉर्ड से नवाजे जा सकते हैं। बर्मिंघम में हुए कामनवेल्थ गेम्स में भारत के लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन के पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता था। लक्ष्य सेन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार कर भारत और ‌उत्तराखंड का नाम रोशन किया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार-

केंद्र सरकार हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को मेजर ध्यानचंद पुरस्कार, अर्जुन अवार्ड, द्रोणाचार्य अवार्ड, लाइफ टाइम पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार व मौलाना अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित करती है। जिसके लिए केंद्र सरकार ने विशिष्ट उपाधि के लिए आवेदन मांग लिए हैं। इस दौड़ में कुमाऊं से शटलर खिलाड़ी पिता-पुत्र की जोड़ी सबसे आगे है।

Exit mobile version