Site icon Khabribox

हरिद्वार की बेटी अमेरिका में बनी राजदूत, जानें

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं।‌ ऐसी एक खबर हम आपके सामने लाए हैं। नीदरलैंड में भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिक कार्यकर्ता शेफाली राजदान दुग्गल अमेरिका की अगली राजदूत नियुक्त हुई है।

हरिद्वार में जन्मी है शेफाली राजदान दुग्गल-

शेफाली राजदान दुग्गल का जन्म हरिद्वार में हुआ था। जब वह दो वर्ष की थीं, तब उनका परिवार पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग आ गया था। फिर जब वह 5 वर्ष की हुईं तो उनका परिवार ओहाया के सिनसिनाटी में बस गया। शेफाली राजदान दुग्गल के अतिरिक्त, वरिष्ठ प्रशासनिक पदों पर दो अन्य व्यक्तियों की नियुक्ति को अनुमति दी गई है। शेफाली राजदान दुग्गल एक अनुभवी राजनीतिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ महिला एवं मानव अधिकारों की प्रबल पैरोकार भी हैं। वह ‘ह्यूमैन राइट्स वॉच’ की सैन फ्रांसिस्को समिति की सदस्य हैं।

Exit mobile version