Site icon Khabribox

राजू श्रीवास्तव को नहीं आया होश, अब एम्स से यहां किया जाएगा शिफ्ट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अभी भी दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है।

राजू श्रीवास्तव के सेहत में हो रहा सुधार-

जिसके बाद उनसे जुड़ी खबर सामने आई है। राजू श्रीवास्तव को दिल्ली एम्स अस्पताल में भर्ती हुए एक महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन उन्हें अब तक होश नहीं आया है‌। फिलहाल वो वेंटिलेटर सपोर्ट सिस्टम पर हैं। इस संबंध में यह जानकारी सामने आ रही है कि उनकी सेहत में पहले से काफी सुधार है‌। ये जानकारी उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने शुक्रवार को ही दी है‌। जिसके बाद अब यह खबर सामने आई है कि उन्हें दिल्ली से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा।

भाई ने कही यह बात-

इस संबंध में उनके भाई दीपू श्रीवास्तव से बताया है कि ऐसी कोई भी योजना नहीं है। उनका इलाज एम्स में ही किया जाएगा। पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही हम उन्हें घर ले जाएंगे। हमें डॉक्टर्स पर पूरा भरोसा है।

Exit mobile version