Site icon Khabribox

यहां यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का MMS लीक, 08 छात्राओं ने की आत्महत्या की कोशिश, आरोपित छात्रा गिरफ्तार

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड की खबर‌ सामने आई है।

60 छात्राओं का नहाते समय का विडियो वायरल-

मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में देर रात ढाई बजे हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि लड़कियों के हास्टल में एक छात्रा ने 60 छात्राओं की नहाते समय वीडियो बना दी और एक युवक को भेज दी। उस युवक ने यह सभी विडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दी। जिसके बाद इस मामले का पता चलने के बाद हास्टल में रहने वाली आठ छात्राओं ने आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं ‌चंडीगढ़ विश्‍वविद्यालय के डीपीआरओ ने किसी भी छात्रा के आत्‍महत्‍या की कोशिश करने की बात को गलत करार दिया है।

आरोपित छात्रा गिरफ्तार-

इस घटना की जानकारी पर पुलिस भी पंहुची और मामले में आरोपित छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है। इस घटना से संबंधित किसी की भी मौत की कोई सूचना नहीं है।

Exit mobile version