March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने बजरंग पूनिया

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर सामने आई है। बेलग्रेड में रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप 2022 आयोजित हो रही है।

बजरंग पूनिया का शानदार प्रदर्शन-

जिसमें भारत के स्टार पहलवान बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीतकर नया इतिहास रच दिया है। बजरंग पूनिया को रविवार को सर्बिया के पहलवान सबेस्टियन रिवेरा को कांस्य पदक के लिए हुए कड़े मुकाबले में 11-9 के अंतर से जीत मिली। जिसके बाद ‌वो वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बन गए हैं। इस जीत के साथ ही उनका नाम रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हो गया है।

बनाया नया रिकॉर्ड-

जिसके बाद बजरंग पुनिया का विश्व चैंपियनशिप में यह तीसरा कांस्य और कुल चौथा पदक है। उन्होंने साल 2013 में कांस्य, साल 2018 में रजत और साल 2019 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर कांस्य पदक अपने नाम करके अपने करियर की वर्ल्ड चैंपियनशिप उपलब्धि हासिल कर ली है।