Site icon Khabribox

उत्तराखंड में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का कल से आयोजन, शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन होन जाे रहा है।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान क्रिकेट प्रेमियों को सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह व युसुफ पठान के चौके-छक्के और इरफान पठान, हरभजन सिंह की फिरकी देखने को मिलेगी। इसमें अलग-अलग देशों के लीजेंड्स देहरादून में चौके-छक्के लगाते दिखेंगे। जिसके लिए आॅनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसी‌ बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज से जुड़ी खबर सामने आई है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के शेड्यूल में बदलाव हुए हैं। इंडिया लीजेंड्स टीम के मैच 22 सितंबर व 25 सितंबर को खेले जाएंगे।

आयोजकों ने नया शेड्यूल जारी किया है। जिसमें-

21 सितंबर, वेस्टइंडीज लीजेंड्स बनाम न्यूजीलैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
22 सितंबर, इंडिया लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
23 सितंबर, आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।
24 सितंबर, श्रीलंका लीजेंड्स बनाम, न्यूजीलैंड लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा
25 सितंबर, आस्ट्रेलिया लीजेंड्स बनाम वेस्टइंडीज लीजेंड्स, दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा।
25 सितंबर, इंडिया लीजेंड्स बनाम, बांग्लादेश लीजेंड्स, शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

Exit mobile version