Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इंदिरा कैनाल में बहे जवान‌ भुवन चंद्र भट्ट का शव बरामद, हल्द्वानी में होगा सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उधम सिंह नगर जिले के शांतिपुरी के जवाहर नगर निवासी जवान भुवन चंद्र भट्ट का शव पटियाला के इंदिरा कैनाल से बरामद हो गया है।

जवान का शव बरामद-

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के शांतिपुरी निवासी जवान भुवन चंद्र भट्ट डीप ऑर्डिनेंस यूनिट पटियाला में तैनात थे। जो बीती 19 सितंबर को अपने दोस्तों के साथ घूमने यूनिट से बाहर गये थे। इस दौरान वो इंदिरा कैनाल में बह गये। जिसके बाद से उनकी तलाश जारी थी। वहीं करीब 72 घंटे बाद यानी मंगलवार की शाम नहर में बहे जवान भुवन चंद्र भट्ट का शव बरामद किया गया। जिसके बाद गुरुवार सुबह जवान भुवन चंद्र भट्ट का पार्थिव शरीर शांतिपुरी पहुंचेगा। जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

Exit mobile version