Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अचानक साइकिल सवार युवक पर झपटा गुलदार, पढ़िए पूरी खबर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां गांवों के साथ शहरों में भी गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल‌ हो रहा है।

सोशल‌ मीडिया पर वायरल हो रहा विडियो-

इस वीडियो को भारतीय वन सेना के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि ये वीडियो देहरादून-ऋषिकेश हाइवे का है। जहां एक तेंदुआ एक साइकिल सवार पर हमला कर देता है। वह साइकिल सवार को पीछे से पकड़कर कर जमीन पर गिरा देता है। साइकिल सवार साइकिल समेत जमीन पर गिर जाता है। कार की वजह से गुलदार भाग जाता है और युवक भी साइकिल लेकर वापस अपने साथियों के पास लौट जाता है। कार की वजह से युवक की जान बच गई। इस विडियो को अब तक 25 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही 1200 से ज्यादा लाइक्स और करीब 200 रिट्वीट भी इस विडियो पर आ चुके हैं।

असम का बताया गया विडियो-

वहीं अब किसी न्यूज़ ने इस पोस्ट की पडताल में पाया कि वायरल किया जा रहा दावा भ्रामक है। इस वीडियो का हालिया मामले से कोई लेना-देना नहीं है। यह वीडियो उत्तराखंड का नहीं है। यह वीडियो जनवरी 2022 का असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास का है।

Exit mobile version