Site icon Khabribox

ऑस्कर अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री लुईस फ्लेचर‌ का 88 साल‌ की उम्र में निधन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस लुईस फ्लेचर का शुक्रवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया।

लुईस का निधन-

उनका निधन फ्रांस के मोंटडुरस में उनके घर पर हुआ। लुईस के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की।‌ डेडलाइन के अनुसार लुईस के एजेंट डेविड शॉल ने कहा कि वह परिवार के साथ ही रही थीं। उनका निधन नींद के दौरान शांति पूर्वक तरीके से हुआ। हालांकि डेविड ने उनकी मौत की वजह नहीं बताई। लुईस का एक सफल अभिनय करियर था जो 60 से अधिक वर्षों तक चला।

मिला ऑस्कर अवॉर्ड-

लुईस फ्लेचर ने साल 1996 में आई ‘पिकेट फेंसेस’ और साल 2004 में आई ‘जोन ऑफ अर्काडिया’ में कैमिया किया था। इन दोनों फिल्मों को एमी अवॉर्ड मिला था। लुईस ने साल 1975 में आई ‘वन फ्लेव ओवर द कुकू नेस्ट’ में षडयंत्रकारी नर्स रैच्ड का किरदार निभाया। जिसके लिए इस किरदार के लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिला।

Exit mobile version