Site icon Khabribox

ब्रह्मास्त्र फिल्म की धमाकेदार कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड, जानें

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्मों की धूम है। जिसमें एक फिल्म है ब्रह्मास्त्र।

ब्रह्मास्त्र फिल्म का शानदार आगाज-

यह फिल्म रिलीज होने के बाद से धमाकेदार कमाई कर रही है। दो हफ्ते में फिल्म ने 230 करोड़ रुपये से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अभी भी इस फिल्म की शानदार कमाई जारी है। इस फिल्म ने तीसरे शुक्रवार सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली। दूसरी तरफ ‘ब्रह्मास्त्र’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने भी एक जोरदार रिकॉर्ड बनाया है। ब्रह्मास्त्र’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार का कलेक्शन मिलाकर ‘ब्रह्मास्त्र’ ने इंडिया में ही 298 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं रविवार को भी फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज बना रहा।

Exit mobile version