Site icon Khabribox

उत्तराखंड से लगने वाले नेपाल बॉर्डर पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

उत्तराखंड से लगने वाली नेपाल सीमा पर एक युवक का शव मिला है। यह शव पीलीभीत के युवक का बताया गया है।

शव मिलने से मचा हड़कंप-

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चंपावत जिले के मेलाघाट भारत नेपाल सीमा पर नोमेंस लैंड से के आगे नेपाल सीमा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव पाया गया। शव मिलने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था। मृतक की पहचान 33 वर्षीय महेंद्र पाल पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम परेवा अनूप थाना बरखेड़ा के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version