Site icon Khabribox

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की हुई घोषणा, यह बनी कप्तान

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। बीसीसीआई ने सोमवार को बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2022 के लिए 15 सदस्‍यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है।

हरमनप्रीत कौर होंगी कप्तान-

जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान अनुभवी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर को‌‌ बनाया गया है।‌ जिसमें बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्‍त 2022 तक कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स का आयोजन होगा। यह विश्‍व कप के बाद भारतीय महिला टीम का पहला प्रमुख टूर्नामेंट होगा।

यह नाम शामिल-

हरमनप्रीत कौर (कप्‍तान), स्‍मृति मंधाना (उप-कप्‍तान), शैफाली वर्मा, मेघना सिंह, तानिया भाटिया, यस्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, राजेश्‍वरी गायकवाड़, पूजा वस्‍त्राकर, एस मेघना, रेनुका ठाकुर, जेमिमा रॉड्रिग्‍ज, राधा यादव, हरलीन देओल और स्‍नेह राणा।

स्‍टैंडबाई – सिमरन दिल बहादुर, ऋचा घोष और पूनम यादव।

Exit mobile version