Site icon Khabribox

इंडिया लीजेंड्स ने जीता रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का खिताब, श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से हराया

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का फाइनल मुकाबला हो गया है। फाइनल मुकाबला इंडिया लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच खेला गया।

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022-

जिसमें इंडिया लीजेंड्स ने फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 33 रनों से हराया। इंडिया लीजेंड्स के लिए फाइनल मुकाबले में नमन ओझा ने नाबाद शतक जड़ा। इस मुकाबले के बाद कप्तान सचिन तेंदुलकर ने जमकर जश्न मनाया। इसी के साथ इंडिया लीजेंड्स ने रोड सेफ्टी सीरीज 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इरफान पठान ने सचिन का एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें वे ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते दिख रहे हैं। इस विडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Exit mobile version