Site icon Khabribox

सड़क दुर्घटना में लोकप्रिय Youtuber अभ्युदय मिश्रा ‘Skylord’ की मौत, गैमिंग विडियो के लिए थे पाॅपुलर

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर सामने आई है। फेमस यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा उर्फ स्काईलाॅर्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई है।

फेमस यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा की सड़क हादसे में मौत-

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के मशहूर यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा की कुछ दिनों पहले बाइकिंग टूर के दौरान एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अभ्युदय मिश्रा का ‘स्काईलॉर्ड’ नाम से यूट्यूब चैनल था। जो काफी लोकप्रिय था। वह अपने यूट्यूब चैनल पर वो गेमिंग वीडियो बनाया करते थे। जिसमें सबसे ज्यादा फ्री फायर गेम शामिल हैं। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार अभ्युदय मिश्रा बाइक से मध्यप्रदेश के टूर पर निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर सोहागपुर के पास अभ्युदय मिश्रा को एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। बुरी तरह घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई।

यूट्यूब पर है लंबी फैन फॉलोइंग-

स्काईलॉर्ड’ के नाम से लोकप्रिय अभ्युदय मिश्रा के यूट्यूब पर कुल 14 लाख के करीब सब्सक्राइबर हैं। उनकी लोकप्रियता इंस्टाग्राम पर भी थी। वहां उनके साढ़े तीन लाख के आसपास फॉलोवर हैं।

Exit mobile version