Site icon Khabribox

अंबानी परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, इस अस्पताल में आया फोन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। देश के उघोगपति मुकेश अंबानी के परिवार को किसी ने जान से मारने की धमकी दी है।

अंबानी परिवार को अज्ञात नंबर से मिली धमकी-

जिसमें बीते गुरुवार मुंबई शहर के एक अस्पताल को फोन कॉल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस के मुताबिक कॉल अज्ञात नंबर से आया था। फोन करने वाले ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों का नाम लेकर ये धमकी दी। सूत्रों ने बताया कि कॉलर ने मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को भी जान से मारने की धमकी दी। मुंबई पुलिस के जारी किए गए बयान के मुताबिक मामला सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version