Site icon Khabribox

लंच को लेकर हुआ झगड़ा, तो पत्नी को मार दी गोली, ऋषिकेश एम्स से पति गिरफ्तार

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। पति पत्नी में झगड़ा होना आम बात है। लेकिन जब वह झगड़ा मौत का कारण बन जाए। तो दो जिंदगियां तबाह हो जाती है। ऐसा ही एक मामला मुजफ्फर नगर से सामने आया है।

जानें पूरा मामला+

जानकारी के अनुसार मुजफ्फनगर की सिद्धार्थ कॉलोनी में रहने वाले अजय अग्रवाल का लिबर्टी शोरूम है। सोमवार रात उनकी बहू सौम्या अग्रवाल अपने कमरे में आराम कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अंशुल और सौम्या के बीच झगड़ा हो गया। दोपहर के खाने को लेकर हुए विवाद में अंशुल ने पत्नी को गोली मार दी थी। पत्नी को गंभीर हालात में सोमवार को एम्स ऋषिकेश में एडमिट कराया गया था। वहीं पुलिस ने एम्स ऋषिकेश से पति को गिरफ्तार किया है। मुजफ्फरनगर पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है। इस मामले में पत्नी के परिजनों ने अंशुल पर दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ पत्नी के साथ मारपीट का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version