Site icon Khabribox

Harry Potter फिल्म के मशहूर ‌स्कॉटिश अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। ऐसी एक खबर सामने आई है। हॉलीवुड फिल्म सीरीज ‘हैरी पॉटर’ में हैग्रिड की अहम भूमिका निभाने वाले मशहूर स्कॉटिश अभिनेता रॉबी कोलट्रन का निधन‌ हो‌‌ गया है।

अस्पताल में ली अंतिम सांस-

उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उनका अस्पताल इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। ‘हैरी पॉटर’ के अलावा वह आईटीवी के जासूसी ड्रामा ‘क्रैकर’ और जेम्स बॉन्ड की फिल्मों ‘गोल्डनआई’ और ‘द वर्ल्ड इज नॉट इनफ’ में भी दिखाई दिए थे। ड्रामा सीरीजों में शानदार काम करने के उन्हें 2006 में ओबीई की उपाधि से नवाजा गया था। उन्हें 2011 में फिल्म में उत्कृष्ट योगदान के लिए बाफ्टा स्कॉटलैंड पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था।

अभिनेता को दी श्रद्धांजलि-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बयान में, उनकी एजेंट बेलिंडा राइट ने पुष्टि की कि अभिनेता की मृत्यु स्कॉटलैंड में फल्किर्क के पास अस्पताल में हुई। उन्होंने कोलट्रन को एक “अद्वितीय प्रतिभा” का धनी बताया। हैग्रिड के रूप में उनकी भूमिका को जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि वह “दुनिया भर में बच्चों और वयस्कों के बीच सम्मान से याद किए जाएंगे।” हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग ने भी ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Exit mobile version