Site icon Khabribox

Hijab Protests: ईरानी महिलाओं के समर्थन में बाॅलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने कटवाए बाल, अंकिता भंडारी के लिए भी किया पोस्ट

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। ईरान में महिलाएं हिजाब के के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

ईरान में तेज हुआ प्रर्दशन-

जिसमें ईरानी महिलाएं अपने पसंद के कपड़े पहनने की आजादी के लिए पिछले महीने से विरोध कर रही है। जिसके बाद अब महसा अमीनी नाम की महिला की मौत के बाद से ईरान में हिजाब और नैतिकता पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो गया है। धीरे-धीरे ये प्रदर्शन पूरे विश्व में फैल गया है। विश्व के हर कोने से ईरानी महिलाओं के लिए आवाज उठाई जा रही है।

किया यह पोस्ट-

जिसमें अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने ईरानी महिलाओं के लिए बाल कटवा दिए हैं। उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर ना सिर्फ महसा अमिनी बल्कि उत्तराखंड की अंकिता भंडारी के लिए भी पोस्ट किया है। एक्ट्रेस ने बाल कटवाते हुए अपनी तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा कि, मेरे बाल काट दिए! ईरानी नैतिकता पुलिस द्वारा और सभी लड़कियों के लिए महसा अमिनी की गिरफ्तारी के बाद विरोध में मारे गए ईरानी महिलाओं और लड़कियों के समर्थन में मेरे बाल काट रहे हैं। और 19 साल की बच्ची के लिए उत्तराखंड की अंकिता भंडारी। दुनिया भर में महिलाएं बाल काटकर ईरानी सरकार के विरोध में एकजुट हो रही हैं। महिलाओं का सम्मान करें महिलाक्रांतिके लिए एक वैश्विक प्रतीक।

Exit mobile version