Site icon Khabribox

ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री भारतीय मूल‌ के ऋषि सुनक: इस दिन लेंगे शपथ, जानें इनका जीवन परिचय

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास रचते हुए यूके के नए प्रधानमंत्री होंगे।

ऋषि सुनक बनें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषि सुनक ने पेनी मोरडॉन्ट को मात देते हुए जीत हासिल की है। ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा सांसदों का समर्थन मिल रहा था, जबकि पेनी मोरडॉन्ट समर्थन में काफी पीछे रह गई थीं, जिसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। सूत्रों के मुताबिक ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं।

भारतीय मूल के ऋषि सुनक का जीवन परिचय-

ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 190 को ब्रिटेन के साउथेम्प्टन में हुआ। उनका परिवार भारतीय पंजाबी हिंदू है। उनकी मां उषा सुनक फार्मसिस्ट थी और पिता यशवीर सुनक एक जनरल चिकित्सक थे। वो अपने परिवार में तीन भाई बहनों में से सबसे बड़े थे। यशवंत सुनक जो कि ऋषि सुनक के पिता है उनका जन्म केन्या में हुआ था। वहीं उनकी मां उषा तंजानिया में जन्मी थी। हालांकि उनके दादा-दादी भारतीय थे। इसलिए वो अपने आपको भारतीय ही बताते हैं। ऋषि सुनक के भाई संजय एक मनोवैज्ञानिक हैं, साथ ही उनकी बहन राखी विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय में शांति निर्मा और संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करती हैं। ऋषि सुनक ने अपनी पहली नौकरी कैलिफोर्निया में स्थित एक अमेरिका निवेश बैंक में की जिसका नाम था गोल्डमैन सैक्स। इसमें उन्होंने बतौर विश्लेषक के रूप में काम किया। साल 2004 में उन्होंने हेज फंड मैनेजमेंट फर्म द चिल्ड्रन इन्वेस्टमेंट फंड मैनेजमेंट में भी काम किया। उसके बाद साल 2009 में नौकरी छोड़ दी। अक्टूबर 2010 में लगभग 536 मिलियन डॉलर के शुरूआती निवेश से फर्म शुरू की। जिसका नाम रखा थेलेम पार्टनर्स।

ऋषि सुनक का राजनीतिक सफर-

ऋषि सुनक साल 2014 में पहली बार ब्रिटेन की संसद में कदम रखा। दरअसल जिस समय वो संसद में पहुंचे तब उस समय पूर्व सांसद विलियम हेग ने रिचमंड को चुनाव लड़ाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद ऋषि सुनक ने रिचमंज की जगह ली और कंजर्वेटिव एमपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े। साल 2015 में ऋषि सुनक ने चुनाव लड़ा और उसमे जीत हासिल की। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने 2015 से लेकर 2017 तक ब्रिटेन के पर्यावरण, खाघ और ग्रामीण मामलों की चयन समिति में काम किया। इसके बाद साल 2017 में ऋषि सुनक को भारी वोट मिले। जिसके बाद वो एक बार फिर सांसद के रूप में चुने गए।
24 जुलाई 2019 में उनके बेहतरीन कार्यशैली को देखकर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने उन्हें ट्रेजरी के मुख्य सचिव के रूप में नियुक्त किया। 2019 में वो दोबारा एमपी के रूप में चने गए और इस बार उन्हें भारी मत मिले। जिसके बाद वो तीसरी बार सांसद बने। अपनी प्रतिभा और कार्यशैली को देखकर वो आगे बढ़ते रहे। जिसके बाद 12 फरवरी 2020 को वो बोरिस जॉनसन के कैबेट में वित्त मंत्री के तौर पर नियुक्त हुए। 11 मार्च 2020 को उन्होंने अपना पहला बजट पेश किया था। अपने कार्यकाल के दौरान ऋषि सुनक ने कोरोना महामारी से परेशान लोगों की मदद को लेकर एक बड़ा ऐलान किया था।जिसमे उन्होंने करीबन 30 मिलियन खर्च करने का ऐलान किया। जिसके कारण कई लोगों की जान भी बचाई गई और जिनके पास खाने के लिए कुछ नहीं था। इसके बाद 17 मार्च 2020 को उन्होंने व्यवसायों के लिए आपातकालीन सहायता में 330 बिलियन और कर्मचारियों के लिए वेतन की घोषणा की। इसमें उन्हें सब्सिडी प्राप्त कराई गई। इसके कुछ दिन बाद ही उन्होंने नौकरी प्रतिधारण योजना की घोषणा की। लेकिन इसे गंभीर प्रतिक्रिया मिली। क्योंकि इसके लिए 1 लाख लोगों की अनुमति चाहिए थी जो प्राप्त नहीं हो पाई। जिसके कारण इस योजना को 30 सितंबर 2021 तक के लिए बढ़ा दिया गया।

Exit mobile version