Site icon Khabribox

बांग्लादेश को चक्रवात ‘सितरंग’ ने दिया भयानक जख्म, हजारों घर बर्बाद, कई लोगों की मौत

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। बांग्लादेश में चक्रवात सितरंग ने अपना कहर बरपा रखा है।

सितरंग का कहर-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चक्रवाती तूफान सितरंग पड़ोसी देश बांग्लादेश में दस्तक दे चुका है। इस खतरनाक साइक्लोन से बांग्लादेश में करीब 35 लोगों की मौत हो चुकी है और कई जगह भारी तबाही हुई है। हजारों घरों को इस तूफान ने अपनी चपेट में ले लिया। अब इस चक्रवाती तूफान ने भारत में दस्तक दे दी है, जिससे पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश हो रही है। असम के 80 से ज्यादा गांव तूफान और बारिश से प्रभावित हैं।

अंधेरे में रहने को मजबूर लोग-

वहीं बांग्ला दैनिक समाचार पत्र ‘प्रोथोम एलो’ की खबर के मुताबिक, चक्रवात ‘सितरंग’ ने मंगलवार को तड़के बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र में दस्तक दिया और बाद में कमजोर पड़ गया। अनौपचारिक गणना के अनुसार, चक्रवात के कारण कम से कम 35 लोगों की जान चली गई. चक्रवात के चलते कई मकान ढह गए। इसके अलावा कई पेड़ उखड़ गए, सड़क संपर्क और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मंगलवार को तटीय क्षेत्र के निकटवर्ती जिलों में करीब एक करोड़ लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई है।

Exit mobile version