Site icon Khabribox

अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव ऐश कार्टर का 68 साल की उम्र में निधन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया शोक

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी दुखद खबर सामने आई है। अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव ऐश कार्टर का निधन हो गया है। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से 68 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है।

ऐश कार्टर का निधन-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्टर ने बराक ओबामा की अध्यक्षता में अमेरिका के 25वें रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया था। देश की सेना में सेवा देने वाले ट्रांसजेंडर समुदाय पर से प्रतिबंध हटाने के लिए उनकी व्यापक रूप से सराहना की गई थी। उनके निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन व पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शोक व्यक्त किया है। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्विटर पर कार्टर के निधन को लेकर शोक व्यक्त किया। जयशंकर ने एक ट्वीट में लिखा, “अमेरिका के पूर्व रक्षा सचिव ऐश कार्टर के निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा लगा।” जयशंकर ने कहा कि वे हमारे रक्षा संबंधों के प्रबल समर्थक थे। वह एक वैश्विक रणनीतिकार भी थे।

Exit mobile version