Site icon Khabribox

दिल्ली में उत्तराखंड के मनोज नेगी की चाकूओं से गोंदकर हत्या, बहन से छेड़छाड़ का किया था विरोध

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी दुखद खबर दिल्ली से सामने आई है। दिल्ली के पटेल नगर में उत्तराखंड के मनोज नेगी की कुछ लोगों ने बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक किशोर उत्तराखंड के मौला गांव‌ रानीखेत का रहने वाला था। जो अपने परिवार के साथ दुर्गा मोहल्ला कुमाऊं गली बलजीत नगर में रहता था।

किशोर की चाकूओं से गोंदकर हत्या-

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली के पटेल नगर इलाके की है जहां पर शुक्रवार रात को 9:30 बजे दो लड़कों ने मनोज नेगी की हत्या कर दी बता दें मनोज ने परिजनों को बताया था कि कुछ लड़के उसकी बहन को परेशान करते हैं और उससे छेड़छाड़ करते हैं। मनोज ने उन दोनों लड़को का विरोध किया था और साथ ही थप्पड़ भी मारा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पटेल नगर का रहने वाला 17 वर्षीय मनोज नेगी शुक्रवार रात लगभग 9:15 बजे ITI पूसा से पढ़कर अपने घर लौट रहा था, तभी एक पतली गली में दोनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से उस पर हमला करने लगे। मनोज कुछ देर तक उनसे संघर्ष करता रहा, लेकिन अंत में हमलावर उसकी पीठ में चाकू घोंपकर भाग गए। चाकू पीड़ित की पीठ में ही फंसा रह गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनोज को अस्पताल लेकर गई। हालांकि उसे बचाया नहीं जा सका। इस मामले में परिजनों ने बताया कि दोनों आरोपी जब इस वारदात को अंजाम दे रहे थे, उस समय काफी लोग मौके पर मौजूद थे। लेकिन इनमें से किसी ने भी मनोज को बचाने का प्रयास नहीं किया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार-

यह पूरी वारदात घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में तत्पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या और मारपीट की धाराओं के तहत FIR करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी नाबालिग बताए जा रहे हैं।

Exit mobile version