Site icon Khabribox

गुजरात के मोरबी में पुल हादसे पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने जताया दुख, कहा- इस दुख की घड़ी में भारतीय के साथ खड़े हैं हम

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। गुजरात के मोरबी में पुल हादसे में अबतक 132 लोगों की मौत की खबर है‌। अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मोरबी ब्रिज हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

जो बाइडेन ने जताया दुख

जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की है। मोरबी हादसे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वाशिंगटन भारत के साथ खड़ा रहेगा और त्रासदी से प्रभावित लोगों साथ देगा। बाइडेन ने अपने ट्वीट में लिखा, “जिल और मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भेजते हैं, जिन्होंने भारत में पुल ढहने के दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया। जिसके कारण उन्हें गुजरात में दुख की घड़ी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे में बहुत से लोगों की जान चली गई।” हम भारतीय लोगों के साथ इस दुख घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं।

Exit mobile version