Site icon Khabribox

बागेश्वर के प्रदीप राणा के साथ कुमाऊंनी गाने ‘क्रीम पौडरा’ पर थिरके किली पाॅल, सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा विडियो

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर सामने आई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर किली पाॅल का एक विडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

किली पाॅल का कुमाऊंनी गाने में विडियो वायरल

यह वीडियो बागेश्वर के प्रदीप राणा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर‌ किया है। जिसमें वह सोशल मीडिया स्टार किली पॉल के साथ कुमाऊंनी गीत ‘क्रीम पौडरा’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब सराहा जा रहा है। इन दिनों प्रदीप राणा अफ्रीकी देश तंजानिया की यात्रा पर है। इस गाने पर किली पॉल लिपसिंक करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

साइकिल से दुनिया नाप रहें हैं बागेश्वर के प्रदीप राणा

प्रदीप राणा उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं और साइकिल से पूरी दुनिया नापने निकले हैं। प्रदीप राणा मात्र 24 साल की उम्र में 14 देशों की यात्रा कर चुके हैं। उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार वह इस समय तंजानिया में हैं।

Exit mobile version