Site icon Khabribox

अभिनेता शाहरूख खान की फिल्म पठान‌ का टीजर रिलीज, सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता शाहरूख खान की फिल्म पठान का टीजर रिलीज हुआ है। जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जाॅन अब्राहम लीड रोल में हैं।

पठान फिल्म का टीजर रिलीज

शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर को शेयर किया है‌। पठान के इस टीजर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। टीजर सामने आने के बाद पठान ट्रेंड कर रहा है। टीजर एक्शन से भरपूर है। जिसमें आपको जॉन से लेकेर दीपिका तक का एक्शन वाला अवतार देखने को मिलेगा। पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Exit mobile version