Site icon Khabribox

अभिनेता अजय देवगन की फिल्म दृश्यम-2 का नया टीजर जारी, मिलेगा सस्पेंस का डोज, इस दिन होगी रिलीज

फिल्म जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। अभिनेता अजय देवगन, श्रिया सरन और तबू की फिल्म दृश्यम का जल्द दूसरा पार्ट आने वाला है।

18 नवंबर को होगी रिलीज-

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के पहले पार्ट की सक्सेस के बाद से ही इसके दूसरे पार्ट का दर्शकों को इंतजार था। जो जल्द‌ खत्म होने वाला है। कुछ समय पहले दृश्यम वन के रिकॉल टीजर के साथ दूसरे की एक झलक दी गई। जिसके बाद इसका नया ट्रेलर जारी किया गया। जिसे काफी पसंद किया गया। दृश्यम के रिकॉल टीजर में एक ओर जहां फिल्म के पहले पार्ट का पूरा बताया जाता है तो वहीं दूसरी ओर टीजर के आखिर में न सिर्फ अजय देवगन का लुक बल्कि सेकेंड पार्ट के लिए एक्साइटिड करना वाला एक हिंट भी छोड़ा जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि अजय देवगन का लुक पूरा चेंज हो गया है और वो कहते हैं- ‘मेरे नाम विजय सलगांवकर है, और ये मेरा कंफेशन।’ दृश्यम 2 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

Exit mobile version