Site icon Khabribox

बच्चें के हाथ में लिपटा कोबरा, गुस्से में बच्चें ने कांटा दांत, सांप की मौत, हैरत में लोग

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक अजीबोगरीब मामला जशपुर नगर से सामने आया है।

जानें पूरा मामला-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिन पहले पंडरा पाठ निवासी दीपक राम( 8) अपने घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाली अपनी बड़ी बहन के घर खेल रहा था। दीपक के स्वजन ने मीडिया को बताया कि खेलने के दौरान पास की झाड़ी से एक कोबरा सांप निकला और उसके हाथ से लिपट गया। सांप ने दीपक के दाहिने हाथ के अंगूठे को डस लिया। दीपक का कहना है कि दर्द होने पर उसने सांप को अपने दांतों से काट लिया। दीपक के काटने के बाद सांप की मृत्यु हो गई। वहीं, सांप के डसने का दीपक के शरीर मे कोई खास असर नहीं हुआ। इस घटना की खबर के बाद से क्षेत्र के सभी लोग हैरान हैं।

Exit mobile version