Site icon Khabribox

पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर का 69 साल की उम्र में निधन

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर फिल्म जगत से सामने आई है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर का निधन हो गया है। उन्होंने 69 साल की उम्र में अभिनेत्री ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

100 से अधिक फिल्मों में किया काम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह कई वर्षों से गुमनामी में रह रही थीं और बीमार चल रहीं थी। वह लुधियाना जिले के अटियाना गांव के रहने वाली थीं। उन्होंने लुधियाना स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। अपने समय में पंजाबी फिल्मों की ‘हेमा मालिनी’ के रूप में जानी जाने वालीं दिलजीत कौर ने 100 से अधिक पंजाबी फिल्मों में अभिनय किया और लगभग एक दर्जन हिंदी फिल्मों में भी काम किया।

Exit mobile version